job news 2026: इंडियन बैंक की इस भर्ती के लिए कर सकते हैं आप भी आवेदन
- byShiv
- 04 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां इंडियन बैंक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप के 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी।
पदों का नाम- अप्रेंटिसशिप
शैक्षिक योग्यता एवं उम्र- इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए
अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2006 के बाद न हुआ चयन प्रक्रिया- चयन के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट में भाग लेना होगा। इसमें सफल होने पर अभ्यर्थियों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में भाग लेना होगा।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड-इस भर्ती में मेट्रो सिटी/ शहरी ब्रांचेज में नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये वहीं ग्रामीण/ सेमी अर्बन ब्रांचेज में नियुक्त होने पर 12,300 रुपये मंथली स्टाइपेंड दिया जायेगा।
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं
pc- pngitem.com






