इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर 5 लाख रुपए तक का उपचार मुफ्त में करवाना हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। सरकार इसके लिए एक योजना चलाती है। जिसका नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। योजना एक स्वास्थ्य योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसके लिए पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। ऐसे में आज जानेंगे की आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज कैसे करवा सकते हैं।
आयु्ष्मान कार्ड का क्या फायदा है?
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं या बनवाने वाले हैं तो जान लें कि इस कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
ऐसे में आप इस आयुष्मान कार्ड से हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है
किन अस्पतालों में होता है मुफ्त इलाज?
मुफ्त इलाज का लाभ सिर्फ उन अस्पतालों में लिया जा सकता है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
इसके लिए सबसे पहले अपने शहर के उस अस्पताल में जाएं, जो इस योजना में पंजीकृत है, फिर यहां पर आपको आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क जाएं, जहां पर आपको आयुष्मान मित्र मिलते हैं।
आयुष्मान मित्र आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं जो उन्हें दें
फिर आपकी जानकारी सिस्टम से मिलाई जाती है और आपका सत्यापन किया जाता है
अब सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
pc- gnttv.com






