Video viral:बुर्जग पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला....वीडियो बना खोले घरवालों के राज...वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो उत्तर प्रदेश से जुड़ा हुआ है। यह मामला वायरल हो रहा है जिसके बारे में जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। एक महिला की शादी परिवार वालों ने जबरन एक उम्रदराज (बुजुर्ग) शख्स से कर दी थी, लेकिन महिला ने इसके बाद जो किया उसे देख घर वालों के होश उड़ गए। महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने परिवार के खिलाफ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। 

क्या किया महिला ने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के घर वालों ने उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर काफी बड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कर दी थी। महिला इस रिश्ते से बिल्कुल नाखुश थी। शादी के बाद महिला अपने परिवार और उस बुजुर्ग पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला का कहना है कि वह सिर्फ अपने प्रेमी को ही अपना असली पति मानती है और उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है।

वीडियो में खोला घर वालों की जबरदस्ती का राज 
घर से भागने के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।वीडियो में महिला ने अपने ही घर वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहती है कि उसके घर वाले जबरन एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ बांधना चाहते थे, जो उसे पसंद नहीं था। 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इस मामले में महिला के फैसले को सही ठहरा रहे हैं, तो वहीं कई लोग जबरन रिश्तों की आड़ में इस तरह के मामलों को समाज के लिए चिंता का विषय बता रहे हैं।

pc- rochakkhabare.com