Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में गिरावट पर ब्रेक, आज बढ़े दाम, जाने नई कीमत
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन के मौके पर सोने चांदी की गिरावट में थोड़ा ब्रेक लगा है। 3 नवंबर की सुबह देश में सोने की कीमतों में तेजी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 139380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना चढ़ा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत में 500 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमतः दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाताः मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 127760 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 139380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमतः 24 कैरेट सोने की कीमत 139380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत
दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट बरकरार है। 3 नवंबर की सुबह चांदी 199900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 127910 | 139530 |
| मुंबई | 127760 | 139380 |
| अहमदाबाद | 127810 | 139430 |
| चेन्नई | 127760 | 139380 |
| कोलकाता | 127760 | 139380 |
| हैदराबाद | 127760 | 139380 |
| जयपुर | 127910 | 139530 |
| भोपाल | 127810 | 139430 |
| लखनऊ | 127910 | 139530 |
| चंडीगढ़ | 127910 | 139530 |
pc- business-standard.com






