Rajasthan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान के दौरे पर, कहा- नई तकनीक और स्वदेशी हथियारों के विकास पर सरकार का विशेष जोर
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के जैसलमेर जिले के दौरे पर हैं। जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक को मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा उत्पादन और निर्यात में भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का रक्षा उत्पादन 46,429 करोड़ से बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। वर्ष 2029 तक रक्षा उत्पादन को 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य है। भारत का रक्षा निर्यात 2014 में 2 हजार करोड़ रुपये से भी कम था। अब देश का रक्षा निर्यात बढ़कर करीब 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में नई तकनीक और स्वदेशी हथियारों के विकास पर सरकार का विशेष जोर है। डीआरडीओ की ओर से नई स्कीम्स लॉन्च,आधुनिक हथियारों और मिसाइलों का परीक्षण हो रहा है, निजी क्षेत्र की कंपनियों को रक्षा उत्पादन में समान अवसर सरकार दे रही है। एमएसएमी से लेकर बड़ी कंपनियां तक रक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है।
pc- jagran





