Tripura: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तस्करों ने बीएसएफ के जवानों को लाठी डंडो से पीटा, हथियार छीने, 3 जवानों की हालत गंभीर, वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां तस्करों ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को घेर कर उनपर हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना में बीएसएफ के तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सीमा पर तस्करी करने वाले गिरोह के लोगों ने किस बुरी तरह से जवानों को लाठी-डंडों से पीटा और उनका हथियार छीनने की कोशिश की।

त्रिपुरा बॉर्डर की बताई जा रही घटना
बीएसएफ जवानों पर अटैक की यह घटना त्रिपुरा के बॉक्सानगर इलाके की है। यह क्षेत्र आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट के तहत आता है। मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। एक आरोपी को पकड़ा गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बॉक्सानगर क्षेत्र में सोमवार 2 नवंबर 2026 को कथित तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल के 3 जवानों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने जवानों से उनके सर्विस हथियार छीनने की भी कोशिश की और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की।

तस्करी का ले जा रहे थे सामान
घटना के बाद अशाबाड़ी इलाके में तनाव फैल गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई। सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे अशाबाड़ी सीमा चौकी (बीओपी) के अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ के पास गेट संख्या 174 और 175 के निकट हुई। उस समय 49वीं बटालियन के बीएसएफ जवान ड्यूटी पर तैनात थे। कथित तौर पर कुछ तस्कर इलाके से अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

pc- hidndustan