Punjab Assembly Elections 2027:आप ने चुनावों के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, सीएम भगवंत मान धुरी सीट से लड़ेंगे चुनाव

इंटरनेट डेस्क। पंजाब में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने  जा रहे हैं, इसके लिए आम आदमी पार्टी की और तैयारी शुरू हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कुल 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

कई कैबिनेट मंत्रियों के नाम भी पहली लिस्ट में शामिल हैं, जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा फिर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पहली लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें आप ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान चुनाव से पहले ही कर दिया है। 

आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल है। वह संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह 2022 में भी इसी सीट से चुनाव लड़े थे। भगवंत मान ने इस सीट से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को चुनाव हराया था। 2022 के चुनाव में भगवंत मान को 82 हजार 592 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 58 हजार 206 वोट मिले थे। इस तरह से भगवंत मान ने इस सीट पर 24 हजार 386 वोटों से जीत हासिल की थी।

pc- thestatesman.com