Video viral: पैदल, दंडवत नहीं, बल्कि सिर के बल कर रहा ये शख्स गोवर्धन की परिक्रमा, वीडियो हो रहा वायरल

इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों से सुना होगा की गोवर्धन जी की परिक्रमा करने जा रहे है। लोग अपनी आस्था के साथ यहां की परिक्रमा लगाते हैं कोई पैदल तो दंडवत लेकिन क्या आपने कभी किसी को सिर के बल परिक्रमा करते देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा सिर के बल करते नजर आ रहा है।

सिर के बल कर रहा परिक्रमा 
सिर के बल गोवर्धन परिक्रमा कर रहे इस शख्स का नाम कैप्टन पूरण सिंह बताया जा रहा है। वह करीब 21 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा शीर्षासन करते हुए पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। यानी वह पैरों से चलने के बजाय सिर और हाथों के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। 

एक दिन में करते हैं इतनी यात्रा
वीडियो में पूरण सिंह सड़क पर सिर के बल आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी यात्रा दान घाटी मंदिर से शुरू की है। वह रोज सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच परिक्रमा के लिए निकलते हैं। उनका लक्ष्य हर दिन लगभग 600 मीटर की दूरी तय करना है। वह एक बार में लगातार आगे नहीं बढ़ते, बल्कि हर 100 मीटर के बाद कुछ देर आराम करते हैं। 

pc- amar ujala