Bihar: ये कैसी मां, अपने 2 बच्चों को ऑटों में छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार, जाते जाते पति की ले गई ये चीज साथ...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मांझी से एक ऐसी खबर सामने आई हैं जो आपको हैरान कर सकती है। जी हां मांझी के बलिया मोड़ पर बुधवार शाम को एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को ऑटो-रिक्शा में छोड़ वहां से बेखौफ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब पिता ने अपने दोनों बच्चों को मांझी पुलिस स्टेशन परिसर में सुरक्षित देखा, तो वो बुरी तरह टूट गया और रोने लगाफ।

छह वर्ष पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस को दिए बयान में बलिया जिले के पांडेयपुर निवासी अमित सिंह ने अपनी पूरी कहानी बताई। अमित का कहना है कि, उसकी शादी छह साल पहले सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में हुई थी, शादी के बाद परिवार सामान्य रूप से चल रहा था. लेकिन, अब उसकी पत्नी के घर छोड़कर जाने की बात सामने आई है।

थाने में मिले बच्चे
वहीं अमित ने इस बात का आरोप लगाया कि उसकी पत्नी लगभग 22 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हुई है। बता दें कि बुधवार शाम वो मांझी के बलिया मोड़ पहुंची, इस दौरान वो दोनों बच्चों को ऑटो-रिक्शा में छोड़कर अपने कथित प्रेमी के साथ भाग गई। बच्चों के अकेले छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और उन्हें अपनी सुरक्षा में ले लिया। जब बच्चे थाने में सुरक्षित मिले तो पिता ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

pc- jagran