Mumbai: मीरा रोड पर पहलगाम जैसी घटना, गार्ड को कलमा पढ़ने को कहा, नहीं पढ़ा तो मार दिया चाकू, खौफनाक Video आया सामने

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोमवार एक बड़ी घटना सामने आई हैं और ये घटना बिलकुल वैसे ही हैं जैसे एक साल पहले पहलगाम में हुई थी। वहां 27 लोगों को धर्म और कलमा पढ़ने की कहकर गोली मार दी गई थी।  मुंबई में भी सोमवार को तड़के यही हुआ। यहा चाकू से हमले का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति पहले सुरक्षा गार्डों से उनका धर्म पूछता है और फिर निहत्थे गार्ड व सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला कर देता है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अंसारी ने गार्ड राजकुमार मिश्र और सुब्रतो सेन को सबसे पहले कलमा पढ़ने को कहता है। दोनों के इनकार करने पर आरोपी ने चाकू से उन पर हमला बोल देता है। इस घटना में दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों की माने तो घटना मुंबई के नया नगर इलाके में वोकहार्ट अस्पताल के पीछे एक निर्माणाधीन इमारत में हुई। मोबाइल फुटेज में 31 वर्षीय जुबैर अंसारी को नारंगी टी-शर्ट पहने हुए दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला करते दिखाया गया है। वीडियो में चीख-पुकार सुनाई दे रही है। हमलावर एक गार्ड पर लगातार वार करता है, जबकि घायल व्यक्ति लंगड़ाते हुए भागने की कोशिश करता है और मदद की गुहार लगाता है। 

आरोपी किया गया गिरफ्तार
खबरों की माने तो पुलिस ने घटना के करीब 90 मिनट बाद ही जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। उसे नया नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां हत्या के प्रयास और सांप्रदायिक दुश्मनी भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद अंसारी को ठाणे की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस और महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी के घर से आईएसआई से जुड़ी कट्टरपंथी सामग्री बरामद हुई है।

pc- zee news

video source: livehindustan.com