Nana Patekar : 76 साल की उम्र में गले में गमछा लपेटे जिम में नाना पाटेकर ने किए ट्राइसेप डिप्स, VIDEO वायरल

नाना पाटेकर ने अपने अनोखे अंदाज से हिंदी और मराठी इंडस्ट्री में नाम कमाया है। उनकी दमदार एक्टिंग और खुले विचारों वाले नेचर के लाखों फैंस दीवाने हैं। नाना पाटेकर 76 साल की उम्र में भी काफी फिट एंड फाइन हैं। हर कोई उनके जोश की तारीफ करता है। अब नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 76 साल के नाना पाटेकर जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। जिस तरह से वह गले में गमछा डालकर एक्सरसाइज करते हैं, उसे देखकर फैंस हैरान हैं। वह युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। फैंस इस वीडियो पर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक्सरसाइज करते समय नाना पाटेकर का जोश, खुशी और एनर्जी सब तारीफ के काबिल है।

नाना पाटेकर हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान देते नजर आते हैं। फिल्ममेकर और फोटोग्राफर अतुल कासवेकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर नाना पाटेकर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 15 बार डिप्स लगाए हैं। नाना पाटेकर की हर जगह तारीफ़ हो रही है।

हाल ही में नाना पाटेकर शाहिद कपूर की फ़िल्म 'ओ रोमियो' और वेब सीरीज़ 'संकल्प' में नज़र आए थे। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों ही प्रोजेक्ट सफल रहे। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे वेब सीरीज़ 'संकल्प' के सीज़न 2 में भी नज़र आएंगे। यह सीरीज़ जल्द ही OTT पर आएगी।