Nepal: चुनावों के बाद मतगणना जारी, बालेंद्र शाह की पार्टी चल रही आगे, केपी शर्मा ओली छूटे पीछे
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। नेपाल में हुए संसदीय चुनावों में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है, इसके बाद आज वोटो की गिनती जारी है। नेपाल के चुनाव में जेन जी के नेता बालेंद्र शाह की पार्टी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रैपर और काठमांडू के मेयर रह चुके बालेंद्र शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी अब 165 में से 45 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन यूएमएल केवल 5 सीटों पर आगे चल रही है। बालेंद्र शाह ने काठमांडू के मेयर पद पर से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी को जॉइन किया था। यह एक सुधारवादी पार्टी है। बालेंद्र शाह को बालेन शाह भी कहा जाता है। उन्होंने जेन जी युवाओं से वादा किया था कि वह सरकार में पारदर्शिता लाएंगे और साफ सुथरा प्रशासन देंगे। साथ ही नेपाल की परंपरागत पार्टियों के प्रभुत्व को खत्म कर देंगे। अगर उनकी पार्टी बहुमत हासिल करती है तो बालेन शाह नेपाल के अगले पीएम बन सकते हैं।
नेपाल चुनाव रिजल्ट में केपी शर्मा ओली को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी के नेता बालेन शाह ने ओली के खिलाफ झापा-5 सीट पर बड़ी बढ़त बना ली है। ताजा आंकड़े के मुताबिक बालेन शाह करीब 6 हजार वोट से ओली से आगे चल रहे हैं। शाह को अब तक 10190 वोट मिले हैं, वहीं ओली को 4087 वोट ही मिले हैं।
pc- english.mathrubhumi.com






