Noida: कमरे पर बुलाई सेक्स वर्कर की हुई मौत, शक्तिवर्द्धक दवाई की ओवरडोज का हो सकता हैं...

इंटरनेट डेस्क। नोएडा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां यहां एक युवक ने बुधवार रात कमरे पर सेक्स वर्कर बुलाई थी जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह को महिला के नहीं उठने और कान से खून बहता देख युवक को मौत होने का पता चला। थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शुरूआती जांच चल रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुरूआती जांच में शक्तिवर्द्धक दवाई की ओवरडोज और अत्यधिक शराब के सेवन से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान करने और मौत का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, स्थानीय लोगों के बीच महिला की हत्या करने की चर्चा है।

फैक्ट्री में काम करता है युवक
खबरों के अनुसार नोएडा चोटपुर कॉलोनी में एक युवक किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह सेक्टर-63 की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह घबराया हुआ सेक्टर-63 थाने पहुंचा। उसने डरते-डरते बताया कि कमरे पर सेक्स वर्कर मृत अवस्था में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बात सच निकली। युवक ने बताया कि उसने बुधवार रात को कॉल कर महिला को कमरे पर बुलाया था। पहले भी दो-तीन बार कमरे पर बुलाया था। दोस्ताना व्यवहार होने के चलते रात में दोनों ने शराब का सेवन किया और सो गए। वह बृहस्पतिवार सुबह फैक्ट्री जाने के लिए उठा। महिला को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। उसकी नजर महिला के कान से बहते खून पर पड़ी। वह घबरा गया और पुलिस को बताया। पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

pc- gnttv.com