Nostradamus Predictions 2026: साल 2026 के लिए डरा देगी नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां, जाने कहा आएगी खून की बाढ़

इंटरनेट डेस्क। साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है, इस बीच फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की और से की गई भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में है। उनको मानने वालों का दावा है कि 2026 मानव इतिहास के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब Les Propheties में जिक्र किया है कि साल 2026 में एक महान आदमी बिजली की वजह से मारा जाएगा। ये भविष्यवाणी इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि 2026 में किसी बड़े और लोकप्रिय वैश्विक नेता की हत्या हो सकती है।

यूरोप में खून खराबे की आशंका
नास्त्रेदमस की एक और 2026 की भविष्यवाणी स्विट्जरलैंड के टिसिनो क्षेत्र को लेकर है, जिसमें कहा गया है कि वहां खून की बाढ़ आ सकती है। यह इलाका आमतौर पर शांत माना जाता है, लेकिन भविष्यवाणी के अनुसार किसी राजनीतिक या सैन्य फैसले के बाद हिंसा भड़क सकती है। हाल ही में स्विट्जरलैंड के एक लग्जरी स्की रिजॉर्ट में भीषण आग लगी थी, जिसमें 40 लोगों की जलकर मौत भी हो गई।

7 महीने तक चलने वाला बड़ा युद्ध
नास्त्रेदमस ने 7 महीने के बड़े युद्ध का जिक्र किया है. इसे लेकर माना जा रहा है कि 2026 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है, जिसमें भारी जनहानि होगी, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस लड़ाई की शुरुआत दो शक्तिशाली देशों के बीच हो सकती है, जहां कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं होगा।.

समुद्र में बड़ा टकराव, एशिया पर संकट
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में सात जहाजों के बीच घातक नौसैनिक युद्ध का भी संकेत मिलता है, कई लोग इसे दक्षिण चीन सागर से जोड़कर देख रहे हैं, जहां चीन, ताइवान, फिलीपींस, वियतनाम जैसे देशों के बीच पहले से तनाव है।

pc- history.com