nz vs wi: न्यूजीलैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केमार रोच और कावेम हॉज टीम में शामिल

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच दिसंबर में तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड दौरे पर इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने केमार रोच और कावेम हॉज को अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। शमर जोसेफ और अल्जारी जोसेफ चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं।

तेज गेंदबाज केमार रोच को टीम में मौका दिया गया है। केमार रोच आखिरी बार जनवरी में पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट मैच खेले थे। ओजे शील्ड्स भी इस टीम में हैं, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम के लिए चुना गया है। केमार रोच के अलावा, कावेम हॉज को भी इस टीम में चुना गया है।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, टेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स।

pc-sportsboom.com