Oil Price Crash: कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी, कम हो सकती हैं पेट्रोल-डीजल की रेट
- byShiv
- 17 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका में हुए शांति समझौते के असर ग्लोबल ऑयल मार्केट में दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए होने वाले समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतें तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।
खबरों की माने तो अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 77 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले चार कारोबारी सत्रों में इसमें करीब 16 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है, जो इस साल की सबसे लंबी गिरावट मानी जा रही है। वहीं वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड भी 79 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बंद हुआ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस समझौते के तहत ईरान को अपना तेल निर्यात फिर से शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है। बाजार को उम्मीद है कि इससे वैश्विक सप्लाई बढ़ेगी और तेल की उपलब्धता बेहतर होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि युद्धविराम और होर्मुज के खुलने से एनर्जी मार्केट पर बना दबाव कम होगा।
pc- businesstoday.in






