नहीं लाना चाहिए इन मंदिरों से कभी भी प्रसाद वापस, भूलकर कर लिया गृहण तो फिर

इंटरनेट डेस्क। भारत में कई बड़े बड़े मंदिर है और लाखों की संख्या में लोग यहां की यात्राए करते है। इस दौरान भगवान के दर्शन के साथ ही प्रसाद भी चढ़ाते है। लेकिन देश में कई सारे ऐसे रहस्यमयी मंदिर हैं, जो विचित्र कथाओं और अलौकिक घटनाओं के लिए जाने जाते हैं। ऐसे ही मंदिर के बारे में हम जानेंगे जहां का प्रसाद घर नहीं लाना चाहिएं। 

मेहंदीपुर बालाजी 
राजस्थान में हनुमान जी का बेहद पॉपुलर मंदिर है। इस मंदिर में भगवान बालाजी को बूंदी के लड्डू का प्रसाद चढ़ाया जाता है, लेकिन यहां चढ़ाया हुआ प्रसाद कभी भी घर नहीं लाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार  इस मंदिर का प्रसाद घर लाना और ग्रहण करना बेहद अशुभ होता है।

कामख्या देवी मंदिर (असम)
असम के गुवाहाटी में मौजुद कामख्या देवी मंदिर को सभी शक्ति पीठों में से सबसे शक्तिशाली माना जाता है। यहां मां कामख्या देवी की पूजा उनके मासिक धर्म के दौरान की जाती है, इसमें देवी की योनि की पूजा की जाती है और सृष्टि की शक्ति का सम्मान किया जाता है। कथाओं के अनुसार इस मंदिर में तंत्र साधना भी की जाती हैं यह एक गुप्त और मौखिक परंपरा है, इसलिए इस मिंदर का प्रसाद घर लाना मना है।

pc- shribalajimehandipur.org