Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले की बरसी पर पाकिस्तान का बयान, सूचना मंत्री ने कर डाली फिर से...
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के एक साल पूरा होने के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर जहर उगला है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। इसके बाद भी शहबाज सरकार में सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार फिर से पहलगाम आतंकी हमले की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अताउल्लाह तरार ने कहा कि भारत हमें विश्वसनीय सबूत दे कि पाकिस्तान इस आतंकी हमले में शामिल था।
क्या बोले मंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तानी मंत्री और आसिम मुनीर के खास अताउल्लाह तरार ने कहा, पहलगाम की घटना झूठे अभिमान, अहंकार और लालच से प्रेरित मानसिकता को दर्शाती है। आतंकवाद भारत का आंतरिक मुद्दा है, जिसे वह बाहरी तौर पर पेश करता है। पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान अपनी संप्रभुता, गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को किया तबाह
भारतीय सेना ने एक साल के भीतर न केवल यह कायरतापूर्ण हमला करने वाले आतंकवादियों को मार गिराया, बल्कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकवादी कैंपों को भी ध्वस्त कर दिया। इन दोनों जगहों में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया था। इस ऑपरेशन में आतंकवादियों के कई ठिकाने पूरी तरह नष्ट कर दिए गए और बड़ी संख्या में वहां मौजूद आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।
pc- freepressjournal.in




