Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान से मिली उनकी बहन, कहा- जिंदा हैं, लेकिन उन्हें मानसिक रूप से...
- byShiv
- 03 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हाल ही में जेल के अंदर हत्या की खबरों ने जोर पकड़ लिया था और इसके बाद देश में स्थिति काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन कई दिनों के इंतजार के बाद इमरान खान की बहन डॉ. उज्मा खानम ने 2 दिसंबर की शाम रावलपिंडी की अडियाला जेल में अपने भाई से 20 मिनट तक मुलाकात की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डॉ. उज्मा ने दावा किया कि इमरान खान जिंदा हैं, लेकिन उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में भाई से मुलाकात के बाद डॉ. उज्मा खानम ने कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह, वह ठीक है।
लेकिन उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह बहुत नाराज थे। उन्हें पूरे दिन उनकी सेल में बंद रखा जाता है, उन्हें कुछ ही समय के लिए बाहर निकलने दिया जाता है और उन्हें किसी से बात भी नहीं करने दिया जाता है। डॉ. उज्मा ने कहा, इमरान खान ने अपनी गिरफ्तारी और मौजूदा हालत के लिए जनरल आसिम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया है।
pc- aaj tak





