Sports
Pakistan-Saudi Arabia: पाक और सऊदी अरब में नाटो देशों जैसा समझौता, एक देश पर हमला माना जाएगा दोनों पर
- byShiv
- 18 Sep, 2025
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस समझौते का नाम स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट रखा गया है। इसके तहत माना जा रहा हैं कि अगर किसी एक देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।
यह समझौता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब यात्रा के दौरान हुआ, वह रियाद पहुंचे जहां अल-यमामा पैलेस में क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने उनका स्वागत किया।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह समझौता दोनों देशों की लगभग आठ दशकों पुरानी साझेदारी पर आधारित है, जिसे भाईचारे, इस्लामिक एकजुटता और साझा रणनीतिक हितों ने मजबूत बनाया है।
pc- aaj tak






