इंटरनेट डेस्क। सिंधु जल संधि पर रोक से तिलमिलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को फिर से गीदड़भभकी दी है। शहबाज शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी के पानी की हर एक बूंद पाकिस्तान के लिए रेड लाइन है और कहा कि भारत ने अगर इसे रोकने की कोशिश की तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। शहबाज का बयान पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आया। पाकिस्तान 14 अगस्त का अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
पाकिस्तान चाहता है शांतिः शाहबाज
खबरों की माने तो इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन अपनी संप्रभुता पर किसी भी खतरे का कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि शांति के लिए पाकिस्तान की इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ मई 2025 में हुई सैन्य झड़प का भी जिक्र किया। दोनों देशों के बीच 7 मई से 10 मई के बीच तीखी सैन्य झड़प हुई थी।
शहबाज ने पानी पर दी भारत को धमकी
खबरों के अनुसार शहबाज ने कहा, अगर कोई पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसे मई 2025 की तुलना में और भी कड़ा जवाब मिलेगा। शरीफ के संबोधन में सिंधु जल संधि पर भारत की रोक को लेकर तिलमिलाहट भी दिखाई दी। शरीफ ने कहा, मैं चेतावनी देता हूं कि पानी की हर बूंद हमारी रेडलाइन है। अगर भारत सही रास्ते पर नहीं चलेगा, तो हम उसे सीधा जवाब देंगे।
pc- abp news






