Pakistan: देश झेल रहा गृह क्लैश, मुनीर फिर ट्रंप को खुश करने जा रहे अमेरिका

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान अभी गृह क्लैश झेल रहा हैं और इस बीच पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख और मौजूदा सीडीएफ आसिम मुनीर अमेरिका के दबाव और डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदों को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं दिख रहे। गाज़ा के लिए प्रस्तावित स्टेबलाइजेशन फोर्स में पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती को लेकर वॉशिंगटन इस्लामाबाद पर लगातार दबाव बना रहा है।

इस बीच, खबर है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आने वाले हफ्तों में तीसरी बार अमेरिका जा रहे हैं, जहां वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। पाकिस्तान के सबसे ताकतवर सैन्य प्रमुख माने जा रहे फील्ड मार्शल आसिम मुनीर इस समय अपने करियर की सबसे बड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं।

खबरों की माने तो अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान, गाजा के लिए प्रस्तावित स्टेबलाइजेशन फोर्स में अपने सैनिक भेजे। हालांकि, जानकारों का कहना है कि ऐसा फैसला पाकिस्तान के भीतर जबरदस्त राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रिया को जन्म दे सकता है।

pc- BBC