PAN Card: 1 अप्रैल से बदलने वाले हैं पैन कोर्ड को लेकर ये निमय, आप भी करले पूरा पता

इंटरनेट डेस्क। आपके पास सरकारी दस्तावेज पैन कार्ड तो होगा ही और नहीं हैं तो आप भी बनवाले। सरकार पैन कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी में है। अगर आप बैंक में कैश जमा करते हैं, गाड़ी खरीदते हैं, होटल में पेमेंट करते हैं या इंश्योरेंस लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। सरकार ने नए इनकम टैक्स रूल्स 2026 का ड्राफ्ट जारी किया है। इसे 1 अप्रैल 2026 से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

बैंक में कैश जमा और निकालने पर
ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक, अब पैन कार्ड तभी देना पड़ेगा जब कोई व्यक्ति एक साल में बैंक के एक या उससे ज्यादा अकाउंट्स से कुल 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा का कैश जमा करता है या निकालता है।

गाड़ी खरीदने पर पैन की नई लिमिट तय 
गाड़ी खरीदने वालों के लिए  राहत की बात है. ड्राफ्ट नियमों में गाड़ी खरीदने वालों के लिए भी बदलाव किया गया है। अब पैन कार्ड तभी देना होगा, जब कार या बाइक की कीमत  5 लाख रुपये से ज्यादा होगी। अभी तक किसी भी कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड देना जरूरी था।

pc- newsbytesapp.com