Panchayat 4: प्रधानी के चुनाव के साथ रिलीज हुआ पंचायत वेब सीरीज का चौथा पार्ट, देखेने को मिलेगा गजब का...
- byShiv
- 24 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। साल 2020 में प्राइम वीडियो पर आई वेब सीरीज पंचायत का आज चौथा सीजन रिलीज हो गया गहै। इस बार फुलेरा गांव की प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता) की गद्दी खतरे में है, उन्हें प्रधानी के चुनाव में सीधी टक्कर दे रही है बनराकस (दुर्गेश कुमार) की पत्नी क्रांति देवी।
पंचायत सीजन 4 की शुरुआत वहीं से होती है जहां सीजन 3 का अंत हुआ था। प्रधानजी (रघुबीर यादव) पर गोली चलाई गई थी, जो उनके कंधे में लगी, अब उनके कंधे का जख्म भर चुका है, लेकिन उनके अंदर का दर्द और डर अभी भी बरकरार है। वहीं सचिव जी के नाम पर केस दर्ज हो चुका है, ये केस उन्हें विधायक से मारपीट करने के बदले तोहफे में मिला है। इस बीच फुलेरा में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है।
शो की शुरुआत धीमी होती है, लेकिन जैसे-जैसे ये आगे बढ़ता है आपको राजनीति का रंग देखने को मिलता है। प्रधानजी और मंजू देवी, सचिव जी, रिंकी विकास और प्रह्लाद चा के साथ मिलकर जो भी करने की कोशिश करते हैं, उनके पीछे-पीछे बनराकस एंड कंपनी आ जाती है। बनराकस और उसके साथियों ने मिलकर प्रधानजी और उनकी टीम का मानो खून ही पिया हुआ है।
pc- filmibeat.com