Papmochani Ekadashi 2026: जाने 14-15 मार्च को किस दिन हैं पापमोचिनी एकादशी, सही तिथि के साथ जाने इसका महत्व भी
- byShiv
- 09 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। खासकर पापमोचिनी एकादशी को पापों से मुक्ति दिलाने वाला व्रत भी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पाप समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 में मार्च महीने में पापमोचिनी एकादशी कब पड़ रही है।
कब है पापमोचिनी एकादशी 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर इस बार पापमोचिनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा।
पापमोचिनी एकादशी 2026 पारण का समय
एकादशी व्रत का समापन द्वादशी तिथि में पारण करके किया जाता है
साल 2026 में पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण 16 मार्च को किया जाएगा
पारण का शुभ समय- सुबह 6 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक
पापमोचिनी एकादशी का धार्मिक महत्व
शास्त्रों में पापमोचिनी एकादशी का महत्व बहुत खास बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन के पाप नष्ट हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के दुख और कष्ट कम होते हैं। साथ ही मन और आत्मा को शांति मिलती है।
pc- jansatta.com






