Parma Ekadashi 2026: आज रखा जा रहा परमा एकादशी का व्रत, जाने आप भी पूजा विधि
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरने डेस्क। सनातन धर्म में एकादशी व्रत भगवान विष्णु की भक्ति का सबसे श्रेष्ठ माध्यम माना गया है। कहते हैं की जो भक्त श्रद्धा, नियम और सच्चे मन से एकादशी का व्रत रखते हैं, उनके जीवन के कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। अधिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को परमा एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष परमा एकादशी का व्रत आज यानी 11 जून, गुरुवार को रखा जा रहा है।
इस विधि से करें पूजा
परमा एकादशी के दिन स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें
घर के मंदिर को साफ करके गंगाजल से शुद्ध करें
इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें
श्रीहरि को तुलसी दल, पुष्प, धूप और दीप अर्पित करें
श्रद्धा से भोग लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
परमा एकादशी की कथा पढ़ें.
अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें
कथा सुने बिना अधूरी मानी जाती है एकादशी की पूजा
धार्मिक मान्यता है कि एकादशी व्रत की कथा का श्रवण या पाठ किए बिना पूजा पूर्ण फल नहीं देती। इसलिए पूजा के दौरान कथा सुनना या पढ़ना बेहद आवश्यक माना गया है।
pc- jansatta





