parmanu bomb: परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिकों की सैलेरी जान उड़ जाएंगे आपके होश, साल में मिलते हैं इतने पैसें की खरीद ले वो खुद का.....
- byShiv
- 03 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपको यह तो पता हैं की दुनिया के कई देशों में अभी युद्ध चल रहे हैं और कई बार बीच बीच में चर्चा परमाणु हमलों की भी शुरू हो जाती है। कई देश एक दूसरे पर परमाुण हमला करने की चेतावनी भी दे डालते है। ऐसे में आज आपको यह तो बता देते हैं की दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक परमाणु बम होता है। इस खतरनाक हथियार का प्रयोग दुनिया में भले ही एक बार ही हुआ हो, लेकिन परमाणु बम की दहशत आज तक बनी हुई है, परमाणु बम बनाना काफी मुश्किल है और अब तक केवल दुनिया के नौ देश ही ऐसा कर पाए हैं। दुनिया के जिन नौ देशों के पास परमाणु बम है उनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, भारत, चीन, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल शामिल हैं। ये सभी देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं। हालांकि, अमेरिका को छोड़कर किसी देश ने अब तक जंग में इसका इस्तेमाल नहीं किया है।
परमाणु बनाने वाले वैज्ञानिक को मिलती हैं कितनी सैलेरी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परमाणु बम बनाने का काम काफी मुश्किल भरा होता है और यह बहुत ही सीक्रेट प्रोजेक्ट होता है। इसे बनाने वाले वैज्ञानिकों को मोटी सैलरी और कई सुविधाएं दी जाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक परमाणु वैज्ञानिक का शुरुआती वेतन करीब 20 लाख रुपये प्रति वर्ष होता है, अनुभव के साथ उनकी सैलरी बढ़ती जाती है, जो प्रति वर्ष 24 लाख रुपये से 40 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।
मिलती हैं सुविधाएं भी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परमाणु वैज्ञानिकों की सुरक्षा और उनकी अन्य सुविधाओं की देखरेख सरकार खुद करती है, इन वैज्ञानिकों को कई तरह के भत्ते भी दिए जाते हैं। परमाणु बम बनाना बहुत ही मुश्किल और सीक्रेट वाला काम होता है। इसका फार्मूला नाभिकीय विखंडन पर आधारित होता है। ऐसे में जरा सी चूक किसी भी देश का बड़ा नुकसान कर सकती है।
pc- abp news
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abp news].