Paush Amavasya 2025: जाने कब हैं पौष अमावस्या, इस दिशा में लगाए पितरो की तस्वीर और फिर करें तर्पण
- byShiv
- 18 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में पौष अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना गया है। इस तिथि पर पितरों का तर्पण, दान का बहुत बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कई लोग घरों में पितरों की तस्वीर को गलत दिशा में लगाते हैं, जिससे उन्हें जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो जानते हैं कहा लगाए पितरो की तस्वीर।
किस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा को शुभ माना जाता है, क्योंकि दक्षिण दिशा पूर्वजों की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
कहां न लगाएं पितरों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर को रसोई और बेडरूम में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के इस नियम का पालन न करने से व्यक्ति के कामों में रुकावट आ सकती है और पितृ नाराज हो सकते हैं।
पौष अमावस्या 2025 डेट और टाइम
पंचांग के अनुसार, इस बार पौष अमावस्या 19 दिसंबर को मनाई जाएगी। पौष अमावस्या तिथि की शुरुआत- 19 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर, पौष अमावस्या तिथि का समापन- 20 दिसंबर सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर होगा।
pc- india tv hindi





