Petrol and Diesel: होने वाला हैं कुछ बड़ा, हरदीप सिंह पुरी ने कहा सरकारी तेल कंपनियां रोज 1,000 करोड़ का सह रही नुकसान...आने वाले समय में...
- byShiv
- 11 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने और कोविड-युग जैसी सावधानी बरतने की अपील की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ताजा आंकड़ों ने हड़कंप मचा दिया है। पुरी ने खुलासा किया है कि सरकारी तेल कंपनियां इस समय रोज 1,000 करोड़ का भारी नुकसान सह रही हैं। इस तिमाही में तेल कंपनियों का कुल घाटा 1,00,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। यह आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि पर्दे के पीछे कुछ बहुत बड़ा हो रहा है।

क्या बोले हरदीप पुरी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी की अपील के बाद हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, गैस और एलपीजी की कीमतें आसमान छू रही हैं। तेल कंपनियां महंगे दाम पर कच्चा माल खरीद रही हैं, लेकिन आम जनता को महंगाई से बचाने के लिए वे पेट्रोल-डीजल और गैस को पुरानी या कम कीमतों पर बेच रही हैं। सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर भी राहत देने की कोशिश की, जिससे सरकारी खजाने को महीने में 14,000 करोड़ का झटका लगा।

मंत्री हरदीप पुरी ने पीएम मोदी की अपील को जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया है। जानकारों का मानना है कि सरकार सीधे तौर पर कीमतें बढ़ाकर जनता पर बोझ नहीं डालना चाहती, इसलिए वह लोगों से खुद खपत कम करने की अपील कर रही है। अगर खपत कम नहीं हुई और घाटा इसी तरह बढ़ता रहा, तो आने वाले समय में कड़े आर्थिक फैसले लिए जा सकते हैं।
pc- jagran, government.economictimes, indianexpress.com






