Petrol Diesel Price: 9 मार्च को देश के बड़े शहरों और राजस्थान में क्या हैं पेट्रोल और डीजल की रेट

इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा भाव जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के रेट जान ले। आज महीने की 9 मार्च की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

कब हुआ था रेटों में बड़ा बदलाव
आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था।

राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 105.11 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।

नई दिल्ली में आज 9 मार्च को पेट्रोल करीब ₹94.77 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹87.67 प्रति लीटर के आसपास मिल रहा है।

नोएडा में आज पेट्रोल करीब ₹94.88 प्रति लीटर और डीजल लगभग ₹87.98 प्रति लीटर है।

गुरुग्राम में पेट्रोल करीब ₹95.51 प्रति लीटर है, जबकि डीजल करीब ₹87.98 प्रति लीटर मिल रहा है।

लखनऊ में पेट्रोल लगभग ₹94.69 प्रति लीटर और डीजल करीब ₹87.81 प्रति लीटर है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल करीब ₹94.30 प्रति लीटर है, जबकि डीजल लगभग ₹82.45 प्रति लीटर मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल करीब ₹100.80 प्रति लीटर और डीजल लगभग ₹92.39 प्रति लीटर मिल रहा है।

बेंगलुरु में पेट्रोल करीब ₹102.99 प्रति लीटर और डीजल लगभग ₹91.06 प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल करीब ₹103.50 प्रति लीटर और डीजल लगभग ₹90.03 प्रति लीटर है।

जयपुर में पेट्रोल करीब ₹105.11 प्रति लीटर और डीजल लगभग ₹90.56 प्रति लीटर मिल रहा है।

pc- oneindia.com