Petro-Diesel Price: देश के बड़े शहरों में आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल का, जान ले आज के ताजा रेट
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। 13 जून की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में 4 बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे लोगों पर महंगाई का भार भी बढ़ गया है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– गुरुग्राम में पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है
– नोएडा में पेट्रोल 101.92 रुपये और डीजल 95.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है
– पटना में पेट्रोल 113.65 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है
pc- thehansindia.com






