Petrol-Diesel Rates: ईरान जंग का असर राजस्थान में, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर किया महंगा...
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग का असर राजस्थान में दिख गया है। खबर ये है कि देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर आमजन को बड़ा झटका दिया है।
खबरों के अनुसार, आज नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। खबरों के अनुसार, नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है।
नई रेट आज सुबह से प्रदेशभर में लागू हो गई है। नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 110.20 और पेट्रोल की कीमत 93.41 तय कर दी है। वहीं हैदराबाद में 107.46 रुपए, कोलकाता में 105.41 रुपए, मुंबई में 103.54 रुपए, बेंगलुरु में 102.92 रुपए, भुवनेश्वर में 101.19 रुपए, चेन्नई में 100.80 रुपए, नोएडा में 95.16 रुपए और गुरुग्राम में 95.57 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिलेगा।
pc- india tv hindi






