Plastic Note: 10 और 20 रुपए के एक एक अरब प्लॉस्टिक के नोट जारी करेगा RBI, सरकार ने दी मंजूरी
- byShiv
- 28 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। नई नोटों को लेकर एक बड़ी खबर हैं और वो ये की वित्त मंत्रालय ने सोमवार को संसद को बताया कि सरकार ने 10 और 20 रुपये के मूल्यवर्ग वाले पॉलीमर करेंसी नोटो के फील्ड ट्रायल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में इस मंजूरी की पुष्टि की।
वित्त राज्य मंत्री ने लिखित जवाब में दी जानकारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, आरबीआई ने अपने सेंट्रल बोर्ड की सिफारिश पर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में फील्ड ट्रायल के लिए ₹10 और ₹20 के 1-1 अरब पॉलीमर बैंकनोट लाने और फील्ड ट्रायल के सफल होने के बाद इन दो मूल्यवर्गों में पॉलीमर बैंकनोट को नियमित रूप से जारी करने की बात कही गई थी।
सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, आरबीआई फील्ड ट्रायल के दौरान ₹10 के एक अरब और ₹20 के एक अरब पॉलिमर नोट जारी करेगा। यह पायलट प्रोजेक्ट भारत में अलग-अलग मौसम और इस्तेमाल की स्थितियों में नोट की मजूबूती, चलन में प्रदर्शन, इस्तेमाल में आसानी और लोगों द्वारा इसे अपनाने जैसे पहलुओं की जांच करेगा।
PC- livemint.com






