PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त मिलने की तारीख आई सामने, दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इनमें से ही एक हैं पीएम किसान योजना। अब तक इस योजना की 23 किस्ते आ चुकी हैं और अब  देशभर के करोड़ों किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार हैं। बताया जा रहा हैं कि यह इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार ने किस्त जारी करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। केन्द्र सरकार की ओर से 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी।  पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी दी गई है। 

दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा
जानकारी के अनुसार किसानों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा मिलने वाला है। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की इस  योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार की ओर से ये सहायता किसानों को  2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। 

चार महीने में आती हैं किस्त
किस्त हर चार महीने के अन्तराल में जारी की जाती है। इसके तहत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। देश में बड़ी संख्या में किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कई जरूरी काम पूरे करने होते हैं।

pc- jagran