PM Kisan Yojana: जाने कब जारी हो सकती हैं पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त
- byShiv
- 25 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अगर आप भी किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 24वीं किस्ता का इंतजार होगा। बता दें कि यह किस्त साल में तीन बार पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये के रूप में मिलती है। पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किस्त कब आ सकती है?
कब जारी हो सकती हैं 24वीं किस्त
दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत साल में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं
फिर इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है
नियमों के तहत योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
जैसे- जून में 23वीं किस्त रिलीज की गई
ऐसे में अब जून से देखें तो 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
इसलिए माना जा रहा है कि अकतूबर महीने में 24वीं किस्त सरकार रिलीज कर सकती है
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
pc- money9live.com






