PM Kisan Yojana: आपने भी कर दी अगर ये गलती तो फिर नहीं आएगी 22वीं किस्त
- byShiv
- 20 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योेजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को मिलता भी है। ऐसे में भारत सरकार इन किसानों को आर्थिक लाभ देती है, किसानों के लिए सरकार की और से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। योजना के जरिए सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये का आर्थिक लाभ देती है। ये लाभ 2-2 हजार की किस्तों में मिलता है। अब 22 वीं किस्त की बारी है।
आवेदन के दौरान ध्यान रखें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ लेना चाहते हैं, तो इस दौरान आवेदन करते समय आपको जानकारी भरते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। अगर आप जरा सी भी गलती करते हैं तो फिर आपका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है।
जमीन रिकॉर्ड अपडेट ना होना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ के लिए कुछ पात्रताएं तय की गई है। इन पात्रताओं को पूरा करने वाले किसानों को ही लाभ मिलता हैं अगर आपकी जमीन के रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुए हैं या जमीन आपके नाम ट्रांसफर नहीं हुई है तो फिर आप योजना में पात्र होते हुए भी लाभ नहीं ले पाएंगे।
pc- money9live.com






