इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6 हजार रुपये की मदद की जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है। सरकार की ओर से पिछले महीने यानी नंवबर में 21वीं किस्त जारी की गई थी। अब बहुत से किसानों को इस बात का इंतजार है सरकार अगली यानी 22वीं किस्त कब जारी करेगी।
इस तारीख को आ सकती है अगली किस्त
देशभर के करोड़ों किसान 21वीं किस्त मिलने के बाद अब पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार फरवरी महीने में अगली किस्त जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से किसी तय तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
पिछली किस्तों के पैटर्न पर नजर डालें तो अधिकतर किस्तें फरवरी के आसपास ही ट्रांसफर की गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी किसानों के खातों में राशि इसी महीने पहुंच सकती है। फिलहाल किसान जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लें।
pc- ndtv.in






