PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, कारण भी जान ले
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती है और किसानों को इसका लाभ भी मिलता है। इन योजनाओं में से ही एक हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन समान किश्तों में सीधे खाते में भेजी जाती है।
अब तक आ चुकी हैं 21 किस्ते
अब तक इस योजना की कुल 21 किस्तें जारी हो चुकी है,अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन आपको बता दें इस बार सभी किसानों को यह किस्त नहीं मिलेगी, लेकिन उसका कारण क्या हैं यह जान लेते है।
किन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त?
सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के लिए कुछ पात्रताएं तय की गई हैं, बहुत से ऐसे किसान हैं, जिन्होंने अब तक योजना में जरूरी काम नहीं करवाए हैं, जिन किसानों के आधार कार्ड लिंक नहीं हैं, बैंक खाते में गलत जानकारी दर्ज है या ई-केवाईसी पूरी नहीं की गई, उन्हें 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
pc- timesbull.com






