PM Kisan Yojana:अगर नहीं करवाएं e-KYC तो क्या होगा, 24वीं किस्त आने से पहले जान ले आप भी
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में से ही एक हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को सालाना सरकार की और से 6 हजार रुपए की सहायता दी जाती है। तो 2-2 हजार की 3 किस्तों के रूप में मिलते है। इस योजना से जुड़ने के बाद किसानों को ई-केवाईसी भी करवानी होती है, लेकिन सोचिए कि कोई किसान ई-केवाईसी न करवाए तो क्या होगा? चलिए जानते हैं।
कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
ई-केवाईसी करवाने के दो तरीके हैं जिसमें पहला तरीका है ऑनलाइन
इसमें आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं
यहां पर आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं
दूसरा तरीका
ई-केवाईसी करवाने का दूसरा तरीका है ऑफलाइन
इसमें आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
यहां पर आपकी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
ई-केवाईसी करवाकर धोखाधड़ी रोकी जाती है ये सुनिश्चित किया जाता है कि किस्त का लाभ सही लाभार्थी को मिल रहा है
जो लोग योजना से जुड़े थे, लेकिन फिर मृत हो गए हैं तो उनकी पहचान भी ई-केवाईसी के जरिए ही की जाती है
ई-केवाईसी नहीं करवाएं तो क्या होगा?
ई-केवाईसी नहीं करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है
pc- bazaar.businesstoday.in




