PM Modi: विदेश से लौटते ही आज पीएम मोदी की महत्वपूर्ण बैठक, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने के दिए गए निर्देश

इंटरनेट डेस्क। एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने जा रहे है और इस मौके पर आज 21 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्री परिषद की बैठक करने वाले है। इस बैठक में मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और आगे के लिए रोड मैप भी तैयार किया जाएगा। पश्चिम एशिया संकट के बीच ये बैठक बड़ी महत्वपूर्ण होने जा रही है।

विभागों के काम की समीक्षा होगा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मंत्री परिषद की बैठक में सभी मंत्री शामिल होंगे, जिसमें सभी विभागों के काम की समीक्षा की जाएगी। मंत्री परिषद की बैठक में कुछ मंत्रालयों द्वारा प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा, कृषि, पेट्रोलियम, वन एवं पर्यावरण, कॉमर्स,पावर और एटोमिक एनर्जी समेत एक दर्जन के आस पास मंत्रालयों और विभागों का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा, जिसमें विभागों के काम और उनमें सुधारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक का फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में किए गए जन-केंद्रित सुधारों को प्रदर्शित करने पर रहेगा, खासतौर पर ऐसे कदमों पर जो शासन व्यवस्था को सरल बनाने और नियामकीय प्रक्रियाओं को आसान करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य मंत्रियों को पिछले दो वर्षों में विभिन्न विभागों में लागू किए गए व्यापक सुधारों की जानकारी और समझ से भी अवगत कराना है।

pc- dd news