PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत दर्ज करने वाले बालेन शाह और उनके पार्टी अध्यक्ष को दी बधाई

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल चुनाव में जीत दर्ज करने वाले बालेन शाह और उनकी पार्टी अध्यक्ष रबी लामिछाने से फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी। पीएम ने दोनों देशों की पारस्परिक समृद्धि, प्रगति और खुशहाली के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

क्या कहा पीएम मोदी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेपाल के दोनों नेताओं के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि साझा प्रयासों से भारत-नेपाल संबंध आने वाले वर्षों में नयी ऊंचाइयों को छुएंगे। इस बातचीत के बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी  के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह के साथ फोन पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। 

दी बधाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम ने कहा कि उन्होंने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल चुनाव में उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा, मैंने उनकी आगामी नयी सरकार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं और दोनों देशों की पारस्परिक समृद्धि, प्रगति एवं कल्याण के लिए उनके साथ काम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

pc- thestatesman.com