PM Modi: अमेरिका में इस 'आलिशान महल' में रूके हैं पीएम मोदी, 200 साल का हैं इतिहास, पांच सितारा होटल को भी करता हैं....
- byShiv
- 13 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका पहुंच चुके हैं और आज वो ट्रंप के साथ में मुलाकात करने वाले है। मीडिया रिपोटर्स की मान ले तो नरेंद्र मोदी अमेरिका में करीब 36 घंटे रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करते हुए कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी को अमेरिका सरकार ने वॉशिंगटन के ऐतिहासिक ब्लेयर हाउस में ठहराया है। यह वाइट हाउस के सामने स्थित है और अमेरिकी राष्ट्रपति के मेहमानों का स्पेशल गेस्ट हाउस है।
कितनी पुरानी हैं इमारत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह ऐतिहासिक इमारत 200 साल से भी ज्यादा पुरानी है और इसका अपना रोचक इतिहास है। ब्लेयर हाउस क्वीन एलिजाबेथ, विंस्टन चर्चिल और व्लादिमीर पुतिन जैसे दुनिया के कई कई बड़े नेताओं की मेजबानी कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले ब्लेयर हाउस पर भारतीय झंडा फहराया गया और उनक गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्लेयर हाउस कभी एक प्राइवेट प्रॉपर्टी थी। इसे एक मशहूर सर्जन ने बनवाया लेकिन बाद में इसे बेच दिया गया।
ब्लेयर हाउस का इतिहास
वॉशिंगटन डीसी में ब्लेयर हाउस पेंसिलवेनिया एवेन्यू पर व्हाइट हाउस के सामने स्थित है। आज के समय में ये राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस के रूप में जाना जाता है लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। खूबसूरत फेडरल-शैली के टाउनहाउस को साल 1824 में अमेरिका के डॉक्टर जोसेफ लवेल के लिए बनाया गया था। 1837 में फ्रैंकफोर्ट के फ्रांसिस प्रेस्टन ब्लेयर ने इसे 6,500 डॉलर (लगभग 5.64 लाख रुपए) में खरीद लिया। ब्लेयर के नाम पर ही व्हाइट हाउस के सामने बने इस घर का नाम पड़ा। साल 1942 में अमेरिकी सरकार ने इसे राष्ट्रपति के आधिकारिक मेहमानों के लिए घर के रूप में इस्तेमाल करने के लिए खरीदा।
pc- washingtonpost.com