PM Modi: 13 से 18 जून तक विदेश यात्रा पर जा रहे पीएम मोदी, फ्रांस, स्लोवाकिया और पेरिस की करेंगे यात्रा
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जा रहे है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर में रहेंगे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और संयुक्त रूप से भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे।
14 से 16 जून को रहेंगे स्लोवाकिया की यात्रा पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके बाद प्रधानमंत्री 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे विनिर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान वह जी-7 देशों के नेताओं, आमंत्रित साझेदार देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक साझेदारी, समावेशी आर्थिक विकास और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के इतर वह कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
पीएम मोदी 18 जून को पेरिस पहुंचेंगे
अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 18 जून को पेरिस पहुंचेंगे, जहां वह यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप आयोजन वीवा टेक समिट में भाग लेंगे। इस दौरान उनके पेरिस में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करने की भी संभावना है।
pc- jagran






