PM Modi: वंदे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर लोकसभा में पीएम मोदी करेंगे चर्चा की शुरुआत,फिर SIR पर होगी...
- byShiv
- 06 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 दिसंबर को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 दिसंबर को राज्यसभा में इस पर चर्चा करेंगे। इसके बाद एसआईआर पर चर्चा संभव है। जानकारी के अनुसार चुनावों के लिए मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)पर बहस के लिए तारीख तय है।
खबरों की माने तो लोकसभा में नौ और दस दिसंबर को चर्चा होने की संभावना है। जबकि राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा 10 और 11 दिसंबर को हो सकती है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में निचले सदन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य मंत्री भी इस दिनभर की चर्चा में भाग लेंगे।
राज्यसभा में गृह मंत्री चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि उच्च सदन के नेता जेपी नड्डा भी इस चर्चा में भाग लेंगे। चुनाव सुधारों पर चर्चा के बारे में सूत्रों ने कहा कि यह व्यापक विषय के सभी पहलुओं को कवर करेगी और केवल एसआइआर के सीमित विषय पर नहीं होगी।
pc- indianexpress.com





