PM Modi: बिहार के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम, मिलेगी 50 हजार करोड़ की सौगात
- byShiv
- 30 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है, लगभग चार महीने के बाद यहा वोटिंग होगी। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। ऐसे में खुद पीएम मोदी भी यहां दो दिन के दौरे पर है। इसी को लक्ष्य बनाकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। दरअसल, शाहाबाद क्षेत्र से राजग की आशा कुछ अधिक है।
राजग नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी से 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कराने के साथ ही उनके ओजस्वी एवं मार्मिक अपील से राजनीतिक जमीन को सींचने के प्रयास में जुट गया है। संदेश साफ है बिक्रमगंज की जनसभा से मोदी मगध और शाहाबाद को साधेंगे।
भाजपा के नेता इसके लिए एक सुर में ऑपरेशन सिंदूर की आड़ में देश झुकेगा नहीं, बिहार का विकास रुकेगा नहीं का नारा बुलंद कर चुनावी समीकरण को साधने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट एवं औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में राजग प्रत्याशियों की हार से नेतृत्व चिंतित हैं। इसमें सीधे पांच सीटों पर भाजपा की हार हुई थी।
pc- parbhat kahabar