PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वाेच्च सम्मान, मोदी ने कहा ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पीएम को एयरपोर्ट पर रिसीव करने खुद इथियोपिया के प्रधानमंत्री पहुंचे। इसके बाद मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वाेच्च सम्मान दिया। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। इस मौके पर पीएम ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। उनके इथियोपिया दौरे का आज दूसरा दिन है।

किया गया स्वागत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले मंगलवार को मोदी का इथियोपिया का नेशलन पैलेस में पीएम अबी अहमद अली ने औपचारिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ।

पीएम अबी अहमद ने ड्राइव की मोदी की गाड़ी
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद अली कल पीएम मोदी को अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान पीएम अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई। इसके बाद अहमद अली खुद कार चलाकर मोदी को होटल ले गए। उन्होंने रास्ते में मोदी को साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया। यह पीएम का पहला इथियोपिया दौरा है। वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं।

pc- aaj tak