PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने 48 घंटों में की 8 देश के नेताओं के साथ बात, मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। उनको निकालने के लिए हर तरह से प्रयास किए जा रहे है। उन्हें जल्दी और सुरक्षित भारत लौटाने के लिए खास कोशिशें की जा रही हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में गल्फ और पश्चिम एशिया के आठ देशों के नेताओं से बात की, उन्होंने हाल की हिंसा की निंदा की, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जरूरत बताई और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया।

खबरों की माने तो इस बीच स्पाईसजेट ने यूएई से 8 विशेष फ्लाइट्स चलाने की योजना बनाई है, ये सभी उड़ानें फुजेराह एयरपोर्ट से उड़ेंगी, इसमें दिल्ली के लिए 4 फ्लाइट्स, मुंबई के लिए 3 फ्लाइट्स और कोच्चि के लिए 1 फ्लाइट शामिल है, 3 मार्च को भी स्पाइसजेट ने चार विशेष फ्लाइट्स चलाई थीं, जिससे फंसे हुए लोग दिल्ली, मुंबई और कोच्चि पहुंच सके।

साथ ही, सऊदी एयरलाइन्स की जेद्दा फ्लाइट एसीव 756 दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरी, जेद्दा मक्का का मुख्य प्रवेश द्वार माना जाता है, इसलिए कई भारतीय मुस्लिम तीर्थयात्री इसी मार्ग से भारत लौटते हैं, इसी तरह, इंडिगो की चार विशेष फ्लाइट्स भी जेद्दा से उड़कर तीन शहरों-दिल्ली, मुंबई और कोच्चि में उतरीं।

pc- pudhari.news