PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी से की बात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
- byShiv
- 31 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से फोन पर बात की हैं। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और जनता के बीच संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में भारत-वेनेजुएला साझेदारी का विस्तार और गहराई से विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी और डेल्सी रोड्रिगेज ने दोनों देशों के आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और ग्लोबल साउथ के लिए उनके घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर बल दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद यह पहली बार है जब पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बात की। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैंने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति, डेल्सी रोड्रिगेज से बात की। पीएम मोदी ने बताया, हम सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा एवं व्यापक बनाने पर सहमत हुए हैं, ताकि आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।
pc- tv9






