PM Modi: प्रधानमंत्री ने कहा बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत विकास की राजनीति के लिए एक जनादेश

इंटरनेट डेस्क। बिहार में एनडीए को मिली जीत का उत्साह दिल्ली में मनाया गया। पीएम मोदी खुद भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकर कर उनको संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत विकास की राजनीति के लिए एक जनादेश है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने भाई-भतीजावाद की राजनीति का बहिष्कार किया है।

किया संबोधित 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह बिहार की उन महिलाओं की जीत है जिन्हें राजद के जंगलराज का प्रकोप झेलना पड़ा। उन्होंने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके लोकतंत्र और चुनाव आयोग में विश्वास जताने के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया जिससे देश की चुनावी प्रक्रिया में विश्वास और मज़बूत हुआ है। 

कांग्रेस को लिया निशाने पर
खबरों की माने तो मोदी ने कहा कि मतदाताओं ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को भारी समर्थन दिया है और अब सभी दलों का यह कर्तव्य है कि वे मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें। प्रधानमंत्री ने महागठबंधन पर तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में एक अलग गुट उभर रहा है जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है। उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत में समाज के हर वर्ग का योगदान रहा है, जिनमें महिलाएँ और युवा सबसे आगे हैं।

pc- ndtv raj