PM Modi: पीएम ने कहा, पेट्रोल, गैस, डीजल का कम करें उपयोग, एक साल तक नहीं खरीदें सोना, वर्क फ्रॉम होम अपनाएं
- byShiv
- 11 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका युद्ध का असर अब देश में भी साफ दिख रहा है। पेट्रोल और डीजल के साथ में एलपीजी गैस की कमी को लेकर अब पीएम मोदी ने भी साफ शब्दों में कह दिया है। वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, गैस, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से इस्तेमाल करना समय की मांग है। इस वैश्विक संकट के समय हमें कुछ संकल्प लेने होंगे।
क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि एक वर्ष तक विदेश यात्रा न करें, सोना न खरीदें, देश में ही करें शादी।
देश में बने उत्पादों को अपनाएं और खाद्य तेल के इस्तेमाल को घटाएं।
इलेक्ट्रिक कारों का करें इस्तेमाल, कार पूलिंग को दें प्रथामिकता।
मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
सामान की आवाजाही के लिए रेलवे परिवहन को प्राथमिकता दें।
डीजल के बजाय सौर-ऊर्जा के सिंचाई पंपों का अधिक उपयोग करें।
कोविड काल को किया याद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने राष्ट्र हित में कोविड-काल में अपनाए गए उपायों को फिर शुरू करने का आह्वान किया, जिनमें वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग शामिल हैं।
विदेशी मुद्रा भंडार बचाएं
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विदेशी मुद्रा बाहर जाने के प्रति सचेत रहते हुए रुपये के संरक्षक के रूप में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने जनता से विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए अनावश्यक विदेश यात्राओं, विदेशों में छुट्टियां मनाने और विदेशों में होने वाली शादियों से बचने की अपील की।
सोने की अनावश्यक खरीदारी से बचें
एक वर्ष तक सोने की अनावश्यक खरीदारी से बचें, ताकि विदेशी मुद्रा बाहर जाने का दबाव कम हो। साथ ही देश में निर्मित और स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इन उत्पादों में जूते और बैग जैसी रोजमर्रा की चीजें शामिल हैं।
pc- deccanchronicle.com





